नवादा ( NAWADA) : समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवादा पहुंचेंगे. इस दौरान वे जिले को बड़ी सौगात देते हुए करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 58 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. इन योजनाओं में बुनियादी ढांचे, शिक्षा,, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाएं शामिल हैं. जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद है.
58 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे सीएम
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे जहां वे राज्य सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है और प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. उनके साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Thenewspost - Jharkhand
4+


