मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर रोड तक का सफर, 20 साल बाद CM हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर रोड तक का सफर, 20 साल बाद CM हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार

    पटना (PATNA) : एक बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक खबर सामने आई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों के बाद मुख्यमंत्री आवास को अलविदा कह दिया है. आज उनके सरकारी आवास से सामान पूरी तरह शिफ्ट कर दिया गया जिससे एक लंबे दौर का अंत माना जा रहा है.

    नया आवास पूरी तरह तैयार

    मुख्यमंत्री आवास से कुर्सी, टेबल, जरूरी कागजात और अन्य घरेलू सामान ट्रकों के जरिए 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास पर पहुंचा दिया गया. पूरे दिन शिफ्टिंग की प्रक्रिया जारी रही. जहां प्रशासनिक स्तर पर भी हर तैयारी पहले से पूरी कर ली गई थी. अब नया आवास पूरी तरह तैयार है और नीतीश कुमार  के आने का इंतजार किया जा रहा है.

    आज या कल किसी भी समय नए आवास में प्रवेश कर सकते हैं

    बताया जा रहा है कि वह आज या कल किसी भी समय नए आवास में प्रवेश कर सकते हैं. 7 सर्कुलर रोड पर सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

    राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत

    करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए इसी आवास से बिहार की राजनीति और प्रशासन को दिशा देने वाले नीतीश कुमार  का यह बदलाव कई मायनों में अहम माना जा रहा है. यह सिर्फ आवास परिवर्तन नहीं बल्कि राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत भी माना जा रहा है.

    पटना में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

    फिलहाल पटना में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि नए आवास में शिफ्ट होने के बाद उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा.

     

     



    Related News