हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे निशांत कुमार,पिता के कार्यकाल को याद कर हुए भावुक

    सोनपुर ( SONPUR) : बिहार के सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आज दोपहर खासा उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जैसे ही मंदिर परिसर पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. निशांत कुमार ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

    हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे निशांत कुमार,पिता के कार्यकाल को याद कर हुए भावुक

    सोनपुर ( SONPUR) : बिहार के सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में  खासा उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जैसे ही मंदिर परिसर पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. निशांत कुमार ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

    इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे. मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने बताया कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार इस मंदिर में आते रहे हैं और एक बार फिर बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. उन्होंने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि बिहार की जनता उनके पिताजी के कामों को हमेशा याद रखेगी.

    उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले 20 सालों से जनता ने उनके पिता को मान-सम्मान दिया है उसी तरह आगे भी उन्हें और उनकी पार्टी को जनता का समर्थन मिलता रहेगा. निशांत कुमार के इस दौरे को राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हाल के दिनों में उनकी बढ़ती सार्वजनिक सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news