पटना (PATNA) : भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल निरहुआ ने कहा की नीतीश कुमार ने विकास किया है वो दिल्ली जाकर भी बिहार के लिए काम करेंगे साथ ही खेसारी को लेकर निरहुआ बोले राजनीति ईमानदार लोगो का काम है नॉनसेंस लोगो का नहीं
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पटना में
पटना में राजनीतिक हलचल के बीच भोजपुरी सिनेमा से राजनीति में सक्रिय दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पटना पहुँचे और मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री पद, विपक्षी नेताओं और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े चेहरों पर खुलकर टिप्पणी की. मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं और नीतीश कुमार के बेटे के समर्थन में लगे पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए निरहुआ ने कहा कि इस तरह के पोस्टर आम लोगों द्वारा नहीं लगाए जाते बल्कि यह “बड़े लोगों” का काम होता है.
बड़े लोग तय करेंगे बिहार का अगला CM
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला भी बड़े स्तर पर ही किया जाएगा. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर उन्होंने इसे बड़ी बात बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाई है और यदि वे राज्यसभा जाते हैं तो वहां से भी राज्य के हित में काम करेंगे.
राजनीति ईमानदार लोगों का काम है नॉनसेंस लोगों का नहीं
भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने राजनीति को अपने बस की बात नहीं बताया था निरहुआ ने तीखा जवाब दिया उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान को सुधारना चाहिए. राजनीति ईमानदार लोगों का काम है नॉनसेंस लोगों का नहीं. इसे खेसारी लाल पर सीधा हमला माना जा रहा है.
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वे अक्सर ऐसे बयान देते हैं जिनका कोई खास मतलब नहीं होता. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी इच्छा से प्रचार करते हैं. “पार्टी हमारी है और हम अपने मन से उसके प्रचार के लिए निकलते हैं. भाजपा में कौन नेता कब और कहां पहुंच जाएगा यह किसी को पहले से पता नहीं होता” उन्होंने कहा निरहुआ के इन बयानों ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का माहौल गर्म कर दिया है जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


