बिहार में निशांत को CM बनाने की चर्चा तेज, अशोक चौधरी ने दिया खुला समर्थन

    पटना (PATNA) : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को “फ्यूचर सीएम” बनाए जाने की चर्चा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि क्यों नहीं हो सकता है.  हमारे कार्यकर्ता चाहते हैं. निशांत कुमार के बारे में सबको पता है. जो मैट्रिक पास नहीं किया वह भी मुख्यमंत्री बनना चाहता है तो यह तो निशांत हैं जो पढ़े-लिखे हैं.

    यह निश्चित तौर पर हम सबके लिए भावुक पल

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार की जिम्मेदारी छोड़ने के सवाल पर अशोक चौधरी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर हम सबके लिए भावुक पल है. कौन नहीं जानता कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या नहीं किया. कई लोगों का वीडियो आपने देखा होगा. यह बिहारवासियों के लिए भावनात्मक क्षण है लेकिन यह उनका व्यक्तिगत फैसला है,इसमें हम लोग क्या कर सकते हैं.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरीके से संदेश दे रही हैं ताकि उनका मनोबल बना रहे. उन्हें लगता है कि वे हार नहीं रही हैं इसलिए इस तरह के बयान देती हैं.

    उत्तराधिकार और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज

    विधान परिषद और विधानसभा में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने भावुक लहजे में कहा कि अब उन्हें कौन समझाएगा. यह निश्चित रूप से मुश्किल भी है और एक तरह की मुसीबत भी. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर उत्तराधिकार और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news