राज्यसभा चुनाव में NDA मजबूत, पांचों उम्मीदवारों को मिलेगा समर्थन : सम्राट चौधरी

    राज्यसभा चुनाव में NDA मजबूत, पांचों उम्मीदवारों को मिलेगा समर्थन : सम्राट चौधरी

    पटना ( PATNA) : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का राज्यसभा चुनाव पर बड़ा बयान. उन्होंने कहा कि हमारे पांचो उम्मीदवार को जितवाने को लेकर हमारे विधायकों ने वोट किया है. सभी लोगों ने वोट कर दिया है एक या दो बचे हुए हैं वह भी वोट करने जा रहे हैं. कांग्रेस के दो विधायकों के नहीं पहुंचने पर कहा कि यह कांग्रेस से जाकर पूछिए.

    वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जनता दल ने अपने विधायकों को होटल में रखा था तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी हमें समर्थन दिया है उनका सम्मान है. जो भी विधायक बिहार के विकास और उन्नति के लिए हमें समर्थन दे रहे हैं हम उनका सम्मान करते हैं.



    Related News