बिहार में अपराधी बेलगाम, इंटरमीडिएट के छात्र को घर से बुलाकर हत्या,पढ़े पूरा मामला 

    बिहार में अपराधी बेलगाम, इंटरमीडिएट के छात्र को घर से बुलाकर हत्या,पढ़े पूरा मामला
    भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए इंटरमीडिएट के छात्र को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है.मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव की है जहां 17 वर्षीय इंटरमीडिएट के एक छात्र सुमित कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.मृत युवक के परिजनों ने बताया कि मृत छात्र को देर रात्रि में किसी ने घर से बुलाकर बनाही रोड में गोली मारकर हत्या कर दिया है.

    भोजपुर(BHOJPUR):भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए इंटरमीडिएट के छात्र को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है.मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव की है जहां 17 वर्षीय इंटरमीडिएट के एक छात्र सुमित कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.मृत युवक के परिजनों ने बताया कि मृत छात्र को देर रात्रि में किसी ने घर से बुलाकर बनाही रोड में गोली मारकर हत्या कर दिया है.परिजनों ने बताया कि सुमित का शव घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ है.

     इंटरमीडिएट के छात्र को घर से बुलाकर हत्या

    वहीं आज जैसे ही घटना की जानकारी मृत छात्र के परिजनों को लगी तो इसकी सूचना शाहपुर थाना को दी.पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृत युवक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया.परिजनों ने किसी से विवाद के बात से इन्कार किया है.जबकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news