NALANDA NEWS UPDATE: शीतला मंदिर भगदड़ के बाद एक्शन में नगर निगम,अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

    NALANDA NEWS UPDATE: शीतला मंदिर भगदड़ के बाद एक्शन में नगर निगम,अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

    नालंदा (NALANDA) :शितलामंदिर भगदड़ कांड के बाद प्रशासन एक्शन में है. मंदिर के आस पास के अवैध निर्माण पर बुलडोजर का एक्शन देखने को मिला. जहां अवैध तरीके से जमीन कब्जा कर  किए गए निर्माण को हटाया गया. जिससे भविष्य में कोई घटना मंदिर में ऐसी ना हो.  बता दे कि मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में बीते मंगलवार को भगदड़ में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.जिसके बाद सरकार ने मंदिर परिसर के आस पास  अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था.   

    सड़क किनारे हटे ठेले-गुमटी

    शनिवार को बिहारशरीफ नगर निगम की टीम ने शीतला मंदिर से लेकर मुख्य सड़क तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया.  इस दौरान सड़क के किनारे लगाए गए अस्थायी गुमटी, ठेले और अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को हटाया गया. उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई लोगों ने अपने घरों के सामने स्थायी और अस्थायी दुकानें बना ली थीं. जिससे सड़क काफी संकरी हो गई थी. इस कारण आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

    हादसे के बाद सख्त कदम

    उन्होंने कहा कि हादसे के दिन भी एम्बुलेंस को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई थी जिसने स्थिति की गंभीरता को उजागर कर दिया. इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया. प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.



    Related News