कटिहार में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे जाम और हंगामा

    कटिहार( KATIHAR) : पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव को 2 अप्रैल की रात मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया था.

    पुलिस पर पिटाई का आरोप

    परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी उसने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना. इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा. आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आज सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी.

    दो पुलिस अधिकारी निलंबित

    मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जाम कर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने तत्काल प्रभाव से फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर कुंदन पटेल को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news