भोजपुर में शख्स की हत्या, अवैध संबंध के शक में दागी गोली

    भोजपुर (BHOJPUR) :  जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अवैध संबंध को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला गिधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव की है जहां आज 24 वर्षीय रवि कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था.

    अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही शख्स ने तोड़ा दम

    इस दौरान उसके बगल के ही रिश्ते में चाचा लगने वाले सरोज कुमार और कुछ नामजद बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिसमें रवि कुमार के आंख में एक गोली लग गई. गोली लगने के बाद परिजन रवि कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही रवि कुमार ने दम तोड़ दिया.

    अवैध संबंध को लेकर घटना को दिया गया अंजाम

    वहीं रवि कुमार के भाई ने बताया है कि उसके बगल के ही रिश्ते में चाचा लगने वाले सरोज कुमार अपनी पत्नी के साथ रवि कुमार के अवैध संबंध को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर मैसेज करने को लेकर मारपीट हुई थी.

    उसके बाद सरोज कुमार ने उसे धमकी दिया था कि गोली मार देंगे और आज उसने हथियार बंद नामजद बदमाशों के साथ पहुंचकर रवि कुमार को मौत के घाट उतार दिया.

    पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई और नामजद बदमाशों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है जबकि पुलिस लगातार ज्ञानपुर गांव में कैंप कर रही है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news