CM आवास पर जदयू प्रवक्ताओं की बड़ी बैठक, निशांत कुमार के साथ रणनीति पर मंथन

    पटना (PATNA) : बिहार की सियासत के बीच एक बड़ी हलचल देखने को मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जदयू के सभी प्रवक्ता अचानक पहुंचते नजर आए. जहां निशांत कुमार के साथ अहम बैठक जारी है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जदयू के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं को बुलाया गया है. बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर ऐसे समय में जब राज्य की राजनीति में लगातार बदलाव और अटकलों का दौर जारी है.

    जदयू की अंदरूनी बैठक ने बढ़ाई हलचल

    बताया जा रहा है कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की रणनीति को धार देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने पर विस्तार से चर्चा हो रही है. साथ ही जनसंपर्क अभियान को तेज करने और विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जा रही है.

    विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में जदयू

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाल के घटनाक्रमों के बीच यह बैठक जदयू के भीतर समन्वय और संदेश को स्पष्ट करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है. हालांकि बैठक को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल मुख्यमंत्री आवास पर जारी इस हलचल ने बिहार की राजनीति को और गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इसके असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news