बिहार से बड़ी खबर: फ्लाइट पकड़ने पहुंचे युवक की बैग में मिले तीन जीवित कारतूस, अरेस्ट

    बिहार से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है.  बताया जा रहा है कि सुरक्षा जांच में एक यात्री के बैग  से 3 जीवित कारतूस बरामद हुए है

    बिहार से बड़ी खबर: फ्लाइट पकड़ने पहुंचे युवक की बैग में मिले तीन जीवित कारतूस, अरेस्ट

    TNP DESK- बिहार से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है.  बताया जा रहा है कि सुरक्षा जांच में एक यात्री के बैग  से 3 जीवित कारतूस बरामद हुए है.  वह यात्री दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था.  इसके बाद वहां सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़कर  एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को हैंडओवर  कर दिया है.  

     वह पटना फुलवारीशरीफ का रहने वाला है.  जानकारी के अनुसार जैसे ही उसके बैग को एक-रे मशीन से गुजारा  गया, स्क्रीन पर तीन बुलेट नजर आये.  

    उसके बाद बैग को खोलकर जांच की गई तो तीन जीवित कारतूस बरामद हुए.  उसने बताया कि उसका भाई दिल्ली में बीमार है और उसे देखने जा रहा है.  लेकिन वह कारतूस के संबंध में उचित कागजात नहीं प्रस्तुत नहीं कर सका.   एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news