पटना (PATNA) : बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून की मंशा भले ही अच्छी हो लेकिन इसके पीछे सक्रिय सामाजिक और आपराधिक तत्वों पर अब कड़ी कार्रवाई करना बेहद जरूरी हो गया है.
चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से राज्य में जहरीली शराब की घटनाएं सामने आ रही हैं वह बेहद चिंताजनक है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन घटनाओं को कैसे रोका जाए और इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कैसे की जाए इस पर अब ठोस कदम उठाने का समय आ चुका है.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समय सरकार या प्रशासन की सफलता बताने का नहीं बल्कि यह पता लगाने का है कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं. उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
Thenewspost - Jharkhand
4+


