पटना(PATNA):बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी अहम रहा.बिहार में राजद को बड़ा झटका लगा तो वही भाजपा को काफी मजबूती मिली. जब पूर्व राजद नेता रितु जायसवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया.भाजपा में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अब वह भाजपा की नेत्री है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है.
नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन
रितु जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंच रही हैं और यही वजह है कि उन्होंने भाजपा को चुना. उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है, जिससे वह काफी प्रभावित हुई है.
क्यों छोड़ा आरजेडी पढ़िए
राजद छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर रितु जायसवाल ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है, लेकिन पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा लगातार बढ़ती जा रही है उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता मिलने के लिए दरवाजे पर आता है तो कम से कम उससे मुलाकात जरूर करनी चाहिए.ऐसा नहीं होने से पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ता है और टूट की स्थिति पैदा होती है.

