सीतामढ़ी(SITAMARHI):सीतामढ़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.जहां पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) विजय कुमार शर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.
घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार शर्मा ने एक मामले में अपनी अनुचित सुविधा देने के बदले एक लाख पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत ली.निगरानी टीम ने मौके पर छापा मारकर जेई को रंगे हाथ पकड़ा. इस कार्रवाई की खबर इलाके में हड़कंप की स्थिति है.
लंबे समय से अपने पद का दुरुपयोग कर रहें थे
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार लंबे समय से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार कर रहे थे. निगरानी विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई के कारण ही यह मामला सामने आया और रिश्वतखोरी का पर्दाफाश हुआ.हालांकि स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि रिश्वत का यह पैसा नगर परिषद के अधिकारी से लेकर कार्यालय के सभी कर्मियों में वितरण होता.

