फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह! वायरल वीडियो विवाद में कोर्ट का राहत से इनकार

    फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह! वायरल वीडियो विवाद में कोर्ट का राहत से इनकार

    पटना (PATNA):मोकामा विधानसभा सीट से विधायक और “छोटे सरकार” के नाम से मशहूर अनंत सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है.कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह गोपालगंज जिले के थावे मंदिर इलाके में नजर आए थे.इसी वायरल वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया.इसी मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है और अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

    अनंत सिंह को बड़ा झटका

    आज गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट में इस पूरे मामले की सुनवाई हुई, जहां से अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी याचिका पर कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया है.इसके साथ ही अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को भी खारिज कर दिया है.कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की ओर से जारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा.अदालत के इस रुख के बाद अब यह मामला और गंभीर होता दिख रहा है.

    अदालत ने अनंत सिंह को राहत देने से किया इनकार 

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फिलहाल अनंत सिंह को किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया है. इस फैसले के बाद उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं और उनके फिर से जेल जाने की अटकलें भी तेज हो गई है.फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और सभी की नजरें अब आगे की कानूनी कार्रवाई और पुलिस की अगली कदम पर टिकी हुई है.



    Related News