बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

    पटना (PATNA) : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है और पुलिस पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर हो चुकी है.

    बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

    पटना (PATNA) : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है और पुलिस पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और निर्दोष लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक युवक को पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना के बाद तेजस्वी यादव काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. वह पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए जहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार का किसी भी चीज़ पर नियंत्रण नहीं रह गया है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री पर साधा निशाना

    तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज्य की स्थिति से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मनमानी कर रही है और जिस थानेदार ने गोली चलाई उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में था. उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

    महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा

    वहीं महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर भी तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोल की कीमतों में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है.  उनका कहना था कि देश की विदेश नीति भी कमजोर हुई है जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है और महंगाई लगातार बढ़ेगी. तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान बढ़ने की संभावना है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news