बिहार में लालू परिवार और राजद : बहन ने आज फिर बिना नाम लिए भाई पर क्यों और कैसे की सवालों की बौछार!

    Dhanbad, Jharkhand
    बिहार में लालू परिवार और राजद : बहन ने आज फिर बिना नाम लिए भाई पर क्यों और कैसे की सवालों की बौछार!

    धनबाद(DHANBAD):  लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार पोस्ट कर रही हैं.  वह अपने भाई तेजस्वी यादव का नाम तो नहीं ले रही है, लेकिन अप्रत्यक्ष और तीखा हमला बोल रही हैं.  उन्होंने राजद  की वर्तमान स्थिति और चुनाव नतीजे के साथ नेतृत्व भूमिका पर भी सवाल खड़ा कर रही हैं.  मतलब साफ है कि राजद  में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है और भले तेजस्वी यादव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन उनकी परेशानी कम होती दिख नहीं रही है.  रोहिणी आचार्य आज की अपनी ताज़ा पोस्ट में कहा है कि-

    लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया" ये तो लोकसभा , हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ़ है , जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी व् पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो - पोछ कर पार्टी को बर्बादी  की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया. सवाल पहले भी उठे थे , आज भी सवाल उठ रहे हैं , आगे भी उठेंगे , अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए , ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुँह कौन चुरा रहा , ये साफ़ हो जाएगा ..

    आज पार्टी के हरेक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है " जिन चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज कर , एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया , उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया ? और समीक्षा के नाम किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गयी ? समीक्षा रिपोर्ट अब तक क्यूँ नहीं सार्वजनिक की गयी और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे, उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यूँ नहीं की गयी ?"

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news