पटना : निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर युवा राजनीति में आते हैं तो यह अच्छी बात है और नई पीढ़ी राज्य को बेहतर बनाने का काम करे यही उम्मीद है.
हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं
खेसारी लाल यादव ने कहा निशांत के राजनीति में आने की बात अगर सही है तो यह अच्छी बात है. युवा पीढ़ी राज्य को बेहतर बनाए इसके लिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों पर भी खेसारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राजनीति में अक्सर इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं. जब आप किसी पर परिवारवाद का आरोप लगाएंगे तो सामने वाला भी आप पर कोई आरोप लगा सकता है.
व्यक्तिगत तौर पर होता है अफसोस
वहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के राज्यसभा नहीं जा पाने के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह को लेकर उन्हें व्यक्तिगत तौर पर अफसोस होता है. क्योंकि वह निस्वार्थ होकर मेहनत करते हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


