बिहार के स्टूडेंट को सरकार का तोहफा, पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगा बाधा, जानिए क्या है योजना

    बिहार के स्टूडेंट को सरकार का तोहफा, पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगा बाधा, जानिए क्या है योजना

    टीएनपी टेस्क(TNP DESK): बिहार में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन पैसों की कमी अक्सर उनके सपनों के बीच बाधा बन जाती है। ऐसे मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को अब परेशान होने की जरुरत नहीं है. बिहार सरकार मेधावी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है. इस योजना के तहत, सरकार उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण बहुत ही आसानी से उपलब्ध करा रही है. अब आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी और बच्चें डॉक्टर इंनजिनीयर बन सके.

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आसान और सुलभ ऋण उपलब्ध कराना है. अक्सर पैसों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। सरकार की यह योजना सुनिश्चित करती है कि आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में बाधा न बने. इसके माध्यम से छात्र तकनीकी, व्यावसायिक और सामान्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं और आत्मनिर्भर बनकर समाज में योगदान दे सकते हैं. और उन्हें देश-विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर मिल सके.

    कितनी राशि मिलती है

    • अधिकतम 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण
    • पाठ्यक्रम शुल्क, हॉस्टल, किताबें, लैपटॉप आदि के लिए उपयोग

    ब्याज दर (Interest Rate)

    • सामान्य वर्ग को 4% वार्षिक
    • SC/ST/दिव्यांग/महिला छात्र को  1% वार्षिक
    • पढ़ाई के दौरान और 1 वर्ष तक EMI नहीं देनी होती

    पात्रता (Eligibility)

    • बिहार का स्थायी निवासी
    • उम्र सीमा 25 वर्ष तक
    • 12वीं पास
    • मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकन
    • सरकारी/मान्यता प्राप्त कोर्स (UG/PG/डिप्लोमा/टेक्निकल)

    कौन-कौन से कोर्स शामिल हैं

    • इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट
    • BA, BSc, BCom, MA, MSc
    • पॉलिटेक्निक, ITI, लॉ, नर्सिंग
    • देश और विदेश दोनों जगह की पढ़ाई

    आवेदन प्रक्रिया

    1. www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाएं
    2. रजिस्ट्रेशन करें
    3. छात्र क्रेडिट कार्ड योजना चुनें
    4. फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
    5. जिला स्तर पर काउंसलिंग और सत्यापन
    6. बैंक से लोन स्वीकृति

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • 12वीं की मार्कशीट
    • एडमिशन लेटर
    • बैंक पासबुक
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    लोन चुकाने की प्रक्रिया

    • कोर्स पूरा होने के बाद 1 वर्ष का अवधि
    • अधिकतम 15 वर्षों में लोन चुकाने की सुविधा

    योजना के फायदे

    • कम ब्याज दर
    • बिना गारंटी ऋण
    • सरकारी निगरानी
    • पढ़ाई के दौरान आर्थिक राहत

    हेल्पलाइन

    • हेल्पलाइन नंबर: 1800-3456-444
    • ईमेल: [email protected]

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news