तलाब को लेकर पटना में विवाद,सामने सामने ग्रामीण और जीवका समूह

    तलाब को लेकर पटना में विवाद,सामने सामने ग्रामीण और जीवका समूह

    बाढ़ (BARH) : पटना जिले के पंडारक प्रखंड अंतर्गत परसावा गांव में स्थित एक तालाब को लेकर ग्रामीणों और जीविका समूह के बीच विवाद गहरा गया है. यह तालाब पहले सार्वजनिक उपयोग में था और गांव के लोग इसका उपयोग करते थे लेकिन हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा इसका पुनर्निर्माण कर इसे जीविका समूह को सौंप दिया गया है. जीविका द्वारा यहां मछली पालन शुरू किया गया है.

    वर्षों से गांव की सामूहिक संपत्ति रहा है यह तालाब

    ग्रामीणों का आरोप है कि यह तालाब वर्षों से गांव की सामूहिक संपत्ति रहा है और बिना उनकी सहमति के इसे जीविका को देना गलत है. वहीं ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर तालाब से मछली पकड़ने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं,जिससे विवाद और बढ़ गया.

    ग्रामीणों ने किया विरोध

    शनिवार को स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब जीविका समूह की महिलाएं तालाब में मछली पकड़ने पहुंचीं और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो बाद में विवाद में बदल गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

    पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी के पास तालाब पर स्वामित्व या अधिकार से जुड़े दस्तावेज हैं तो वे प्रस्तुत करें. प्रशासन के अनुसार सरकार द्वारा जिसे अधिकार दिया गया है वही तालाब का उपयोग करेगा फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.



    Related News