बिहार अपडेट : भागलपुर में ड्रग्स रैकेट पर वार, 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    भागलपुर (BHAGALPUR) : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को लोदीपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की.

    ब्राउन शुगर का बड़ा खुलासा

    मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूटो पासवान के रूप में हुई है जिसके पास से 12.960 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए आशीष मंडल को भी गिरफ्तार किया जिसके पास से 25.413 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस तरह कुल 38.373 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया है.

    पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news