पीएम मोदी की अपील भूले मंत्री? पहली कैबिनेट बैठक में गाड़ियों के काफिले पर उठा सवाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल डीजल बढ़ाने बचाने की अपील कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ इसके बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो इने दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे जो महज 2 किलोमीटर की दूरी पर थे उतने के लिए 30 गाड़ियों का काफिला ले जाया गया जिस पर काफी सवाल खड़े हो रहे है.

     पहली कैबिनेट बैठक में गाड़ियों के काफिले पर उठा सवाल

    एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल डीजल बढ़ाने बचाने की अपील कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ इसके बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है.जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब 30 गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे. वहीं बिहार में इस समय मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री है. ऐसे में अगर सभी मंत्रियों के काफिलों और सुरक्षा वाहनों को जोड़ दिया जाए, तो सचिवालय परिसर के आसपास वीआईपी वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली.

    इतनी कम दूरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल क्यों

    सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर उठ रहा है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अधिकांश मंत्रियों के सरकारी आवास सचिवालय से महज करीब 2 किलोमीटर के दायरे में ही स्थित है. इतनी कम दूरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में सरकारी गाड़ियों और भारी काफिलों का इस्तेमाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.



    Related News