बिहार में अपराधियों का तांडव, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

    Criminals rampage, youth shot, critical, incident in Katihar, Bihar | अपराधियों का तांडव, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, बिहार के कटिहार में वारदात

    कटिहार : जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर में एक युवक को गोली मार दी गई. बाइक सवार अपराधियों ने युवक को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मो. कोनेन आजमनगर चौक से अपने घर कमलपुर लौट रहे थे.

    बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

    इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल तान दी. युवक ने जब विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गोली सीधे उसकी जांघ में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

    गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को भी अवगत करा दिया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है घायल युवक और उसके परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वे गोली चलाने वाले व्यक्ति को पहचानते हैं. फिलहाल गोली मारने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ.



    Related News