पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का विवादित बयान, कहा ‘राम से ज्यादा रावण महान’

    Patna, Bihar

    पटना (PATNA) : अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक नया विवाद छेड़ दिया है. उन्होंने धर्म से जुड़ी बड़ी बात कह डाली है. उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि राम से ज्यादा बड़ा चरित्र रावण का था. इस बात का उदाहरण देते हुए मांझी ने कहा कि राम कभी मुसीबत में होते थे तो उनके लिए कुछ अलौकिक सेवाएँ आती थीं. मगर रावण के लिए कुछ नहीं आता था. इसलिए रावण ज्यादा बड़े थे.

    मैं रावण को राम से बड़ा मानता हूं- मांझी

    जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से लगातार कह रहे हैं कि राम काल्पनिक थे. आज फिर उन्होंने कहा कि वे अभी भी मानते हैं कि राम और रावण दोनों काल्पनिक थे. लेकिन कल्पना के आधार पर जो कहानी कही गयी है उसके मुताबिक मैं रावण को राम से बड़ा मानता हूं. रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे.  जीतन राम मांझी का ये बयान नये विवाद को खड़ा कर सकता है.

    मैंने कहा तो गुनाह - मांझी

    मांझी ने अब तक दिए गए खुद के बयान को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कई उदाहरण देते हुए खुद को सही बताने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि हम वास्तविकता की बात कह रहे हैं. इसलिए राम को काल्पनिक बता रहे हैं. राहुल सांकृत्यायन ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं. लोकमान्य तिलक ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं. डिस्कवरी ऑफ इंडिया में कहा गया था कि राम काल्पनिक हैं. राम को काल्पनिक कहने वाले वे लोग ब्राह्मण थे तो कोई बात नहीं लेकिन हम कह दिये तो गुनाह हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news