देश की सुरक्षा को लेकर तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला,किरण भाई पटेल मामले में भाजपा से पूछे तीखे सवाल

    देश की सुरक्षा को लेकर तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला,किरण भाई पटेल मामले में भाजपा से पूछे तीखे सवाल

    पटना(PATNA): बिहार विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.एक तस्वीर दिखा कर प्रधानमंत्री से पूछा की कोई साधारण युवक कैसे कश्मीर में चार माह से पीएमओ का स्पेशल सेक्रेट्री बनकर घूम रहा था. किसके इशारे पर उसे जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देश की सुरक्षा को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

    किरण भाई पटेल मामले पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर सवालों का बौछार किया है. तेजस्वी ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि गुजरात का शख्स कैसे पीएमओ का स्पेशल सेक्रेट्री बनकर चार  महीने  तक जम्मू कश्मीर में घूमता रहा और उसे जेड प्लस सुरक्षा कैसे मिली.  उन्होंने किरण भाई पटेल का बीजेपी के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया है.

    तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ किरण भाई पटेल की तस्वीर दिखाते हुए कहा की इस सरकार में कोई भी जो उनका करीबी है वह कुछ भी कर सकता है.  तेजस्वी ने कहा कि जितनी जांच एजेंसियां हैं उन्हें तो विपक्ष के नेताओं के पीछे छोड़ दिया गया है.  लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसका ख्याल रखना चाहिए.  किरण भाई पटेल के पास देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां होंगी. जो देश के लिए बड़े खतरे के समान है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news