फ्लोर टेस्ट के बाद सक्रिय हुए CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के साथ की अहम बैठक

    फ्लोर टेस्ट के बाद सक्रिय हुए CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के साथ की अहम बैठक

    पटना(PATNA):विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद बिहार की नई सरकार अब एक्शन मोड में नजर आ रही है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी विभागों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं को गति देने का आदेश दिया. वहीं इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की.जहां बिहार के विकास पर चर्चा हुई. यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है. फ्लोर टेस्ट में जीत के बाद सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि सरकार फिलहाल स्थिर स्थिति में है.

    ललन सिंह और नीतीश के साथ की अहम बैठक

    ऐसे में  बैठक को सरकार के भीतर समन्वय मजबूत करने और आगे की रणनीति तय करने के रूप में देखा जा रहा है.सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों को तेज करने, प्रशासनिक प्राथमिकताओं को तय करने और नई सरकार के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा, आने वाले समय में सरकार किन मुद्दों पर फोकस करेगी, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया.

    सरकार जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रही है

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक आने वाले दिनों की राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है.सरकार अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखने और जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रही है.



    Related News