स्वास्थ्य विभाग में 4954 ANM की बहाली,सीएम नीतीश ने दिया नियुक्ति पत्र
पटना (PATNA) : राजधानी में आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने राज्यभर में चयनित 4954 एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 10 एएनएम को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस पहल को स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- April 8, 2026
- Updated 12:59 pm
पटना (PATNA) : राजधानी पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने राज्यभर में चयनित 4954 एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 10 एएनएम को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस पहल को स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में लगातार हो रहा रोजगार सृजन का काम
इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में लगातार रोजगार सृजन का काम हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में स्वास्थ्य विभाग में करीब 20,000 लोगों को नौकरी दी गई है आज की नियुक्ति के बाद 2000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की तैनाती सुनिश्चित होगी. इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी.
स्वास्थ्य मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की
स्वास्थ मंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से कई स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह क्रियाशील हो जाएंगे और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर राजनीति कर रही हैं.

मंगल पांडेय ने कहा कि वोटर सूची से केवल विदेशी और अवैध नाम हटाए गए हैं ममता बनर्जी इस कार्रवाई का विरोध कर रही है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता इस बार बदलाव के मूड में है.