छोटे सरकार अनंत सिंह आज जेल से होंगे रिहा, जश्न की तैयारी में जुटे समर्थक

    छोटे सरकार अनंत सिंह आज जेल से होंगे रिहा, जश्न की तैयारी में जुटे समर्थक

    पटना(PATNA):पटना में एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राजद नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद आज बेउर जेल से रिहा किया जाना है. उनकी रिहाई की खबर से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

     जश्न की तैयारी में जुटे समर्थक

    इसी खुशी में पटना स्थित उनके आवास पर भव्य भोज की तैयारियां जोरों पर है. सुबह से ही आवास परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है और बड़ी संख्या में समर्थक व स्थानीय लोग जुटने लगे है. रसोई में खास इंतजाम किए गए है, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन और मिठाइयां तैयार की जा रही है. भोज को लेकर खास व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले सभी मेहमानों का भव्य स्वागत किया जा सके.

    नेताजी की रिहाई त्यौहार से कम नहीं

    समर्थकों का कहना है कि उनके नेता की वापसी उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. इसी कारण इसे जश्न के रूप में मनाने की तैयारी की गई है.वहीं, इस आयोजन को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.



    Related News