बक्सर सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा आज, 16 केंद्रों पर कड़े पहरे में 8444 अभ्यर्थी दे रहें है परीक्षा 

    बक्सर सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा आज, 16 केंद्रों पर कड़े पहरे में 8444 अभ्यर्थी दे रहें है परीक्षा

    बक्सर(BUXER):बक्सर जिले के सिविल न्यायालयों में अटेंडेंट एवं चपरासी (सामान्य अर्दली) के पदों पर नियुक्ति के लिए आज, 15 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित है.जिला प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है.

    परीक्षा का समय और विवरण

    यह परीक्षा जिले के कुल 16 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमे कुल 8444 परीक्षार्थी शामिल है.बक्सर के एमपी हाई स्कुल परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक तरीके से जाच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है. 

    सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का संचालित

    बक्सर के अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह एसडीएम अविनाश कुमार ने परीक्षा केंद्र के गेट से सटे प्रवेश गेट पर खुले किताब कॉपी और फोटो स्टेट की दुकानों पर कड़ी कार्यवाई का निर्देश देते हुए दुकानों को बन्द कराया.अपर समाहर्ता अरुण कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के बाद बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का संचालित किया जा रहा है.



    Related News