भागलपुर के सिरकटी लाश कांड का खुलासा, घोघा में नौकरी विवाद में दिया गया था अंजाम

    भागलपुर के सिरकटी लाश कांड का खुलासा, घोघा में नौकरी विवाद में दिया गया था अंजाम
    भागलपुर( BHAGALPUR) : जिले के घोघा थाना क्षेत्र में मिले सिरकटी लाश मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. 6 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति का बिना सिर का शव पड़ा है. जो क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था.

    कांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

    सूचना के आधार पर घोघा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

    दो दबिया, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल बरामद

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो दबिया, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं, पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर के रूप में हुई है जो महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था, किसी विवाद के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था लेकिन वह दोबारा काम करना चाहता था, इसी बात को लेकर होटल पर दोनों के बीच विवाद हुआ.

    होटल में ही वारदात को दिया गया था अंजाम

    आरोप है कि महेंद्र मंडल उसके बेटे और साथियों ने मिलकर होटल में ही नाजिर की हत्या कर दी. इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से दियारा क्षेत्र स्थित एक पोखर के पास ले जाकर कई टुकड़ों में काट दिया और सिर को पोखर में छिपा दिया ताकि पहचान न हो सके. इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news