शादी से एक दिन पहले फरार हुई दुल्हन, भाईयों ने उठाया ऐसा कदम की हैरान रह गये लोग


पूर्णिया(PURNIYA): बिहार से 21 जून को एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. जहां लड़की की शादी की तैयारी पूरे धूमधाम के साथ की गई थी. हल्दी की रश्म भी कर दी गई थी. और एक दिन बाद ही बारात आनी थी. लेकिन शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई. जिसके बाद क्रोधित परिजनों ने कुछ ऐसा कदम उठाया. जिसकी लगातार चर्चा हो रही है.
शादी से एक दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन
ये पूरा मामला बिहार के पूर्णिया जिले के टीकापट्टी की है. जहां प्रेमी के साथ फरार होने के बाद लड़की के परिजनों ने उसका जिंदा अंतिम संस्कार कर दिया. परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ लड़की की अर्थी निकाली. फिर उसका दाह संस्कार कर दिया. वहीं भाईयों ने बहन का सामाजिक बहिष्कार भी कर दिया.
परिजनों ने जिंदा रहते किया लड़की का दाह संस्कार
दरअसल पूर्णिया के टीकापट्टी की 19 वर्षीय स्वीटी की शादी 1 दिन बाद यानी 22 जून को होनी थी.लेकिन एक दिन पहले ही वो घर से फरार हो गई. हल्दी की रस्म भी पूरा हो गई थी. घर में उत्सव का माहौल था .भागलपुर से बारात आने वाली थी. लेकिन स्वीटी 21 जून को ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई. इसके बाद आक्रोशित लड़की के भाई बिहारी गुप्ता और परिजनों ने उसका पुतला बनाकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ अर्थी निकालकर उसका दाह संस्कार कर दिया.
भाईयों ने किया सामाजिक बहिष्कार
दाह संस्कार के दौरान लड़की के भाई और परिजनों ने उत्तरी पहनकर विधि-विधान कर पुतले को जलाया. लड़की के भाई बिहारी गुप्ता ने कहा कि वो एक भाई और दो बहन है. उसने अपनी बहन की शादी फिक्स किया था. शादी से पहले लड़का-लड़की ने एक दूसरे को देखा भी था. और पूछने पर लड़की शादी के लिए राजी हुई थी. जिसके बाद शादी के लिए 22 जून का दिन तय किया गया था. लेकिन एक दिन पहले ही लड़की ने ये कांड कर दिया. और भागकर स्वीटी ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली.
मां का रो-रोकर बुरा हाल
जिसकी वजह से वे लोग अब उससे किसी तरह का नाता रिश्ता नहीं रखेंगे. वहीं जब बेटी की जिंदा अर्थी निकाली जा रही थी, तो मां का रो-रोकर बुरा हाल था. टीकापट्टी के बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने कहा कि अगर लड़की पहले बोलती तो, वे लोग उसके प्रेमी से ही शादी करवा देते .
4+