बीपीएससी 68 वी संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का डेट जारी, जानिए

    बीपीएससी 68 वी संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का डेट जारी, जानिए

    पटना (PATNA): बीपीएससी 68 वी संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा  12 मई को एक पाली में और 17 एवं 18 मई को दो  पालियों में ली जायेगी. इसकी जानकारी बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बीपीएससी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

    उन्होंने बताया की पटना में 7 परीक्षा केंद्र पर  परीक्षा होगी.  इस परीक्षा में कुल 3 हजार  से अधिक अभ्यर्थी  शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि पहली बार इस परीक्षा में निबंध - विषय को सम्मिलित किया गया है, जो 300 अंकों का है. मुख्य परीक्षा के लिए मेधा का निर्धारण सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय तथा निबंध विषयों में प्राप्त अंक के आधार पर किया जायेगा. विषयनिष्ठ विषयों के लिए साधारण कैलकुलेटर की अनुमति दी गई है. परंतु ऐच्छिक विषय के लिए किसी भी प्रकार के कैलकुलेटर की अनुमति नहीं दी गई है.

    अभ्यर्थियों को दो घंटे में पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

    आपकों बता दें कि सभी विषयों का प्रश्न उत्तर पुस्तिका में ही सन्निहित रहेगा तथा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित स्थान पर ही लिखा जाएगा.परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश पूर्णत वर्जित हो जायेगा. इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचना होगा. परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसको लेकर के सेंटर पर भी कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है.



    Related News