लव-जिहाद: दुबई ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर कर ली दूसरी शादी, जानिए फिर क्या हुआ

    Mothihari, Bihar
    लव-जिहाद: दुबई ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर कर ली दूसरी शादी, जानिए फिर क्या हुआ

    मोतिहारी(MOTIHARI): देश भर में द केरला फाइल्स फिल्म को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इस पर दो समुदाय के लोगों में विवाद छिड़ा तो वहीं इस फिल्म पर राजनीति पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग तेज है. इसी बीच मोतीहारी से लव जेहाद का एक मामला सामने आया है.

    मोतीहारी से लव जिहाद का मामला आया सामने

    मामला पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव है. मामले में उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़ित प्रीति कुमारी ने सेमरा बेलवतिया गांव के तालिफ रेजा पर लब जेहाद करने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़िता ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ. और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. कुछ दिनों के बाद लड़का दुबई चला गया. और बाद में लड़की को भी दुबई बुला लिया.

    धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से शादी करने का आरोप

    जहां लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की. लड़की कुछ दिनों के लिए नोएडा लौट आई. और जब दुबारा दुबई पहुंची तो घर में ताला लटका था. मकान का ताला तोड़कर कमरे में गई. तो सारे जेवरात और रुम में रखे 5 लाख रुपया नगद लेकर तालिफ रेजा फरार हो चुका था. लड़का दुबई से अपने घर भाग आया. लड़की ने लड़के की तलाश करनी शुरु की तो खोजते हुए तुरकौलिया लड़का के घर पहुंची.

    तालिफ ने प्रीति को छोड़कर की दूसरी शादी

    जहां उसे मालूम हुआ कि उसका पति तालिफ ने दूसरी शादी कर ली है. वह अपने पति के घर पर पहुंची और घर में जाने का प्रयास किया तो तालिफ के घरवालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया. प्रीति ने गांव वालों को सारी बातें बतायी. और ग्रामीणों के साथ तालिफ के घर के बाहर बैठी है. पंचायत के सरपंच भी पहुंचे है. और इस मामले को निपटाने के प्रयास में जुटे हैं.

    कोचिंग में पढ़ाई के दौरान तालिफ रेजा से हुआ प्यार

    पीड़ित लड़की ने बताया कि वो उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिला के पटानी थाना के रसूलगढ़ गांव की रहने वाली है. वो नोएडा सेक्टर 73 में किराया के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई के दौरान तालिफ रेजा से प्यार हुआ. दोनो 2009 से एक साथ रहने लगे. लेकिन अब मुझे रखने से तालिफ रेजा इंकार कर रहा है.

    लड़की ने कहा अगर नहीं रखा गया तो दरवाजे पर जान दे दूंगी

    अगर मुझे नहीं रखा गया तो मैं इसके दरवाजे पर जान दे दूंगी. मैं अपना धर्म,परिवार और घर छोड़कर आई हूं.वहीं मामले में सदर डीएसपी आईपीएस राज ने बताया कि पीड़ित पक्ष के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news