पटना (PATNA) :बिहार में शराबबंदी कानून पर समीक्षा की मांग उठने लगी. इसी बीच विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है. औसे में अब चर्चा है कि क्या बिहार में शराब बंदी कानून में कुछ बदलाव होने वाला है. इस सियासी बवाल के बीच अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के कहने से शराबबंदी कानून नहीं हटेगा जनता की भावना को देखकर सरकार फैसला लेगी.
तेजस्वी पर कुशवाहा का हमला
तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहे जाने पर की बंगाल में भी ममता बनर्जी की सरकार बनेगी और केरल में भी एलडीएफ की सरकार बनेगी उन्होंने कहा जिनके लिए प्रचार करने गए हैं उनका वही हर्स होगा जो बिहार में उन्होंने अपने लिए प्रचार किया और उनके पार्टी की स्थिति आप लोगों ने देख लिया.
विशेष सत्र बुलाया जा रहा है
महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जिसमें इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया जाएगा.
कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा
वहीं ममता बनर्जी के उस आरोप पर कि भारतीय जनता पार्टी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है, कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की वास्तविक स्थिति चुनावों में साफ दिख रही है इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


