BIHAR NEWS : शराब कांड पर DGP का सख्त एक्शन, SDPO निलंबित

    बिहार में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सख्ती का संदेश देते हुए विनय कुमार ने कई अहम मामलों पर खुलकर बयान दिया है. SDPO गौतम कुमार के निलंबन से लेकर मोतिहारी शराब कांड और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर दर्ज केस तक डीजीपी ने साफ किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    BIHAR NEWS : शराब कांड पर DGP का सख्त एक्शन, SDPO निलंबित

    पटना (PATNA) : बिहार में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सख्ती का संदेश देते हुए विनय कुमार ने कई अहम मामलों पर खुलकर बयान दिया है. SDPO गौतम कुमार के निलंबन से लेकर मोतिहारी शराब कांड और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर दर्ज केस तक डीजीपी ने साफ किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    SDPO गौतम कुमार के खिलाफ कार्रवाई

    डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट कहा कि SDPO गौतम कुमार के खिलाफ कार्रवाई पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई है. उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए जिसके बाद उसी दिन विभाग ने निलंबन की प्रक्रिया पूरी कर दी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे की जांच के आधार पर और भी कड़ी कार्रवाई संभव है.

    मोतिहारी शराब कांड: बड़ी साजिश टली

    मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड पर डीजीपी ने इसे “बेहद दुखद” करार दिया. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है. जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. डीजीपी के अनुसार जांच में शराब में मेथेनॉल की मौजूदगी पाई गई है जो अत्यंत घातक होता है. उन्होंने कहा कि अगर यह शराब पूरी तरह खप जाती तो घटना और भी भयावह हो सकती थी.

    ओसामा पर केस दर्ज

    पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और तेजस्वी यादव के विधायक ओसामा साहेब के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. डीजीपी ने पुष्टि की कि ओसामा पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news