BIHAR News : एसपी आवास के बाहर हुई गोली-बारी,पत्नी ने कहा-लव मैरिज करने की मिली सजा

    BIHAR News : एसपी आवास के बाहर हुई गोली-बारी,पत्नी ने कहा-लव मैरिज करने की मिली सजा

    बेगूसराय(BEGUSARAI):-बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाई की  गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना स्थल पर लोगों में भगदड़ मच गई. दूसरी तरफ इस खबर की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर  अस्पताल भेज दिया और अपराधियों की धर पकड़  करने के लिए  लिए कार्रवाई में जुट गई है.  घटना बेगूसराय लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज की बताई जा रही है.

    बताया जा रहा है की नगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया में रहने वाले 40 वर्षीय गोपाल दास मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित राजौरा मार्केट में बरसों से अपना कपड़ा का व्यवसाय चला रहे थे. इसी क्रम में और दिन की तरह देर शाम भी अपने घर वापस बाइक से आ ही रहे थे तभी अचानक बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही  मौत हो गई।

    एसपी आवास के बाहर  चली गोली 

    दरअसल घटना  एसपी आवास के बाहर की  बताई जा रही है. जब गोपाल दास   अपना दुकान बंद करके अपने घर के लिए रवाना हुए थे. तभी उन पर अपराधियों ने धड़ा धड़ गोली मारकर  हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी सदर अस्पताल पहुंची. 

    पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप 

    मृतक की पत्नी का मानना है की ,उन्होंने लव मैरिज शादी  की थी जिससे उनके घर वाले बिल्कुल भी खुश नहीं थे . इस बार मेरे ससुराल वालों ने इनकी जान लेली .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news