Crime News Bihar:चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में नया अपडेट, बीमा भारती के पति और पुत्र के नाम वारंट जारी  

    Crime News Bihar:चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में नया अपडेट, बीमा भारती के पति और पुत्र के नाम वारंट जारी

    पूर्णिया(PURNIYA):पूर्णिया के चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में नया अपडेट आया है.जहां पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है.इस मामले पर पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि अवधेश मंडल और राजा मंडल पर वारंट निकल गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. 

    बीमा भारती के पति और पुत्र के नाम वारंट जारी

     पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अभियुक्त की गोपाल यादुका हत्या में संलिप्ता अनुसंधान में स्पष्ट आई है और दोनों अभियुक्त फरार हैं.लिहाजा वारंट जारी किया गया है. बताते चले कि अवधेश मंडल और राजा मंडल बीमा भारती के पति और पुत्र हैं, जो इस वक्त रुपौली विधानसभा उपचुनाव में राजद की उम्मीदवार है. 

    सुपारी देकर करवाई गई थी हत्या 

    आपको बताये कि पूर्णिया के चर्चित  व्यवसायी गोपाल  यादुका की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी,पहले शूटरों को 7 हजार 6 सौ रुपये दिये गये, फिर 48 हजार रुपये दिये गये.एक साजिश के तहत हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमे बीमा भारती के पति और पुत्र की संलिप्पता बताई जा रही है. 



    Related News