शराबबंदी की ऐसी-तैसी! शराब पीकर घंटों "आई लव यू यू" चिल्लाता रहा आशिक, अस्पताल में मचा हंगामा

    शराबबंदी की ऐसी-तैसी! शराब पीकर घंटों "आई लव यू यू" चिल्लाता रहा आशिक, अस्पताल में मचा हंगामा

    औरंगाबाद(AURANGABAD):बिहार के अलग-अलग जिलों से आये दिन सीएम नीतीश कुमार की पूर्ण शराबबंदी की पोल खुलने की तस्वीरें सामने आती रहती है.लेकिन गुरुवार के दिन एक हटके तस्वीर सामने आई जिसने शराबबंदी के झूठे दावों पर मुहर लगा दी. दरअसल औरंगाबाद जिले में एक युवक को प्यार में धोखा मिला, तो बस क्या था, उसने अपने गम को कम करने का सबसे आसान रास्ता निकाला, और दम भर शराब पी ली.

    शराबबंदी की ऐसी की तैसी!

    वहीं शराब पीते आशिक युवक टल्ली हो गया, और नशे में  "आई लव यू, लव यू...." चिल्लाने लगा. और रमेश चौक पर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा. जिसको देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि क्या ये शराबबंदी वाले बिहार की तस्वीर है.वहीं इसकी सूचना आसपास के लोगों ने औरंगाबाद नगर थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर अल्कोहल टेस्ट कराने सदर अस्पताल ले गई. सदर अस्पताल में भी नशे में टल्ली युवक आई लव यू, यू चिल्लाता रहा. शायद इसी वजह से पुलिस का दिल पसीज गया और पुलिस ने उसे हिरासत से मुक्त कर सदर अस्पताल में ही छोड़ वापस टाउन थाना चली गई.

    यह भी पढ़े : 

    दूसरों पर कारवाई करने वाला ED का अधिकारी खुद रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानिए कहां का है मामला

    शराब पीकर घंटों "आई लव यू, यू..." चिल्लाता रहा आशिक

    पुलिस के जाने के बाद युवक सदर अस्पताल में नशा उतरने तक घंटों शोरगुल करता रहा.जिसकी वजह से मौजूद लोगों, मरीजों और उनके परिजनों  में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.हालांकि हॉस्पिटल में तैनात सिक्यूरिटी गार्डस् ने उसे नियंत्रण किया. जबकि टल्ली युवक किसी की बात सुनने और मानने को तैयार नही था. इसे लेकर मरीजो और परिजनों में कुछ घंटे तक खौफ की स्थिति बनी रही. बाद में नशा उतरने पर युवक ने अपनी राह पकड़ ली.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news