पटना में दिनदहाड़े हत्या की कोशिश, हमलावर चढ़ा पुलिस के हत्थे, इलाके में सनसनी

    पटना में दिनदहाड़े हत्या की कोशिश, हमलावर चढ़ा पुलिस के हत्थे, इलाके में सनसनी

    पटना : राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में दिनदहाड़े हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है.एक अपराधी हत्या की नीयत से हथियारों के साथ एक दुकान में घुसा और दुकानदार पर गोली चला दी. हालांकि दुकानदार की सतर्कता के कारण गोली उसे नहीं लग पाई और उसकी जान बच गई.

    लोगों के हत्थे चढ़ा अपराधी, दनादन कूटा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी के पास एक लोडेड पिस्तौल और कट्टा था. दिनदहाड़े वारदात होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

    अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार बरामद

    घटना की जानकारी मिलते ही दीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है. इस संबंध में डीएसपी-2 विधि व्यवस्था दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.



    Related News