सड़क हादसे ने छीन ली थी पैर, फिर भी नहीं डगमगाया प्यार, शिव मंदिर बना अनोखी प्रेम कहानी का गवाह

    A road accident claimed their legs, yet their love remained unshaken. A Shiva temple witnessed a unique love story | सड़क हादसे ने छिन ली थी पैर, फिर भी नहीं डगमगाया प्यार, शिव मंदिर बना अनोखी प्रेम कहानी का गवाह

    भागलपुर : जहां प्यार ने किस्मत की सबसे बड़ी परीक्षा को भी पास कर लिया. भागलपुर जिले के सुरखीकल मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर आज एक अनोखी प्रेम कहानी का गवाह बना. सुरखीकल के रहने वाले पंकज और गोलाघाट की निवासी आरती का प्रेम बचपन से चला आ रहा था.

    समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया लेकिन इसी दौरान एक सड़क दुर्घटना ने पंकज की ज़िंदगी बदल दी. हादसे में पंकज ने अपना एक पैर गंवा दिया. हालात मुश्किल थे समाज की नजरें भी थीं लेकिन आरती का प्यार ज़रा भी नहीं डगमगाया. उसने हर हाल में पंकज का साथ निभाने का फैसला लिया. आज अचानक दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया.

    आरती घर से निकलकर सीधे पंकज के पास पहुंची और फिर गांव के ही शिव मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवन भर का रिश्ता जोड़ लिया.

    मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने इस शादी को देखा और भावुक होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया. यह शादी सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि उस प्यार की जीत है जो न हादसों से डरता है और न मजबूरियों से. यह कहानी समाज को साफ संदेश देती है जहां सच्चा प्रेम हो वहां कोई भी बाधा बड़ी नही.



    Related News