बिहार के इस जिले में खेत में मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, वजन सुन उड़ जायेंगे होश

    बिहार के इस जिले में खेत में मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, वजन सुन उड़ जायेंगे होश

    बगहा(BAGHA):बिहार के बगहा जिले में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पिपरा कुटी क्षेत्र से लगभग 20 किलो का विशालकाय कछुआ मिला. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. यह कछुआ एक खेत में पाया गया, जिसे देखकर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सीमेंट की बोरी में बांध दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी.

    वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने कछुआ को नदी में छोड़ दिया

     सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) फील्ड असिस्टेंट सुनील कुमार और फॉरेस्ट गार्ड शशि रंजन कुमार तथा मनीष कुमार शामिल मौके पर पहुंचे.इन लोगो  ने कछुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे गंडक नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया.

    डब्लयूटीएफ के प्रोजेक्ट हेड सह मैनेजर सुब्रत के. बेहरा ने क्या कहा

     वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट हेड सह मैनेजर सुब्रत के. बेहरा ने जानकारी दी कि यह कछुआ सॉफ्ट-शेल प्रजाति का है, और उसकी प्रजाति की सटीक पहचान के लिए जांच की जा रही है.उन्होंने बताया कि यह कछुआ शायद नदी के पास बहकर आया होगा और खेतों में फंस गया होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news