चिराग पासवान का गृह मंत्री से मिलने का क्या है झारखंड कनेक्शन, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    Dhanbad, Jharkhand
    चिराग पासवान का गृह मंत्री से मिलने का क्या है झारखंड कनेक्शन, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD): हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है.  यह भाजपा के लिए बहुत सुखद खबर है. कार्यकर्ता भी उत्साहित होंगे तो पार्टी भी.  इसके साथ ही झारखंड के चुनाव को लेकर भी अब तैयारी तेज हो जाएगी.  वैसे, झारखंड में उम्मीदवारों के चयन  को लेकर कवायद  चल रही है.  भाजपा के निशाने पर झारखंड विधानसभा की  28 आदिवासी आरक्षित सीटें  है.  इसके अलावे भी अन्य सीटें  है.  एक अनुमान के अनुसार भाजपा पहले चरण में 30 से 35 सीटों की घोषणा कर सकती है.  झारखंड में अभी एनडीए गठबंधन में पार्टियों  की संख्या लगातार बढ़ रही है.  आजसू  तो है ही, लेकिन अब जेडीयू और लोजपा (रामविलास) भी झारखंड में चुनाव लड़ने को तैयार है.  धनबाद में चिराग पासवान ने कहा था कि झारखंड में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी.  चुनाव गठबंधन में भी लड़ा जा सकता है और अकेले भी.

    धनबाद में चुनाव लड़ने की हुई थी घोषणा 
      
    लेकिन धनबाद के बाद चिराग पासवान दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स  पर दी है.  यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं हुई है.  इस मुलाकात के सियासी मायने  भी निकाले  जा रहे है. धनबाद में दिए गए बयान से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.  सियासी मायने   इसलिए भी  निकाले  जा रहे हैं कि चिराग पासवान की पार्टी ने झारखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.  दुर्गा पूजा के तुरंत बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है.  ऐसे में सवाल उठता  है कि क्या बीजेपी झारखंड में लोजपा (रामविलास) को सीट  देगी और अगर देगी तो कितना देगी.  चिराग पासवान की पार्टी अभी एनडीए का हिस्सा है. 

    लोकसभा चुनाव में बिहार में मिली थी पांच सीटें 
     
    यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव में बिहार से चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें  मिली थी और सभी पांच सीटों पर जीत भी हुई थी.  हालांकि भाजपा के नेता यह  कहते रहे हैं कि झारखंड में बीजेपी, आजसू  और जदयू के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा.  चुनाव को लेकर भाजपा ने पंच प्रण  के माध्यम से पांच बड़ी घोषणा भी कर चुकी है. ऐसे में क्या अब बीजेपी चिराग पासवान की लोजपा  को सीट  देगी, यह देखने वाली बात होगी.  चिराग पासवान का अमित शाह से मुलाकात भी झारखंड चुनाव से जोड़कर ही  देखा जा रहा है.  वैसे कहा जाता है कि हाल के दिनों में चिराग पासवान केंद्र सरकार के कई निर्णय का विरोध भी कर चुके है.  चिराग पासवान को झारखंड में चुनाव लड़ने को भाजपा सीट देगी   अथवा नहीं, यह  तो भविष्य के गर्भ  में है.  लेकिन धनबाद में उन्होंने दहाड़ कर कहा था कि झारखंड में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब इसकी संभावना कम होती दिख रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news