इंसाफ के लिए ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला, दहेज प्रताड़ना का आरोप

    Katihar, Bihar

    कटिहार (KATIHAR) : कटिहार में एक अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिला है, जहां बिहार एक महिला अपने ससुराल में हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. महिला अपने भाई के साथ ससुराल के बाहर पिछले 24 घंटे से धरना पर बैठी हुई है. जहां पति समेत ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. पीड़ित महिला पूजा देवी का आरोप है कि पति के द्वारा उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता है और दहेज की मांग की जाती है. इतना ही नहीं महिला का कहना है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती है. महिला का आरोप हैं की उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी की जा चुकी है. जिसके बाद पीड़ित महिला ने ससुराल की छत से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई है. इस मामले को लेकर मोहल्ले वाले भी पीड़ित महिला का साथ दे रहे हैं. पीडिता का कहना है कि जबतक उसे इंसाफ नहीं मिलता है वो इसी तरह धरने पर बैठे रहेगी.

    क्या है पूरा मामला

    पीडिता पूजा देवी का कहना है कि ससुराल वाले हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, पति के द्वारा मारपीट - आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई है. इतना ही नहीं गर्भवती होने के बाद उसका अबॉर्शन करवा दिया गया. हाल ही में महिला अपने मायके गई थी और जब वो अपने भाई के साथ ससुराल वापस आई तो पति और ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया.  मौके पर पुलिस भी आकर दोनों पक्षों को समझा कर वापस चली गई.  मोहल्ले के लोगों ने भी ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन ससुराल वाले उसे रखने को लेकर तैयार नहीं हुए.  इस बीच बात बढ़ता देख पूजा के पति और अन्य ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. इधर महिला अपने भाई के साथ बीते 24 घंटे से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी है ताकि उसे अपने ससुराल में इंट्री मिल सके. 

    इंसाफ की गुहार 

    इतना होने के बावजूद महिला अपना हक चाहती है और दोनों भाई-बहन इंसाफ कहते हैं, मोहल्ले की महिलाएं भी ससुराल वालों की और इसके पति को ही दोष दे रही है.  ऐसे में अब ये देखना होगा कि पीडिता को किस तरह से इंसाफ मिलता है.  वहीं ये मामला पुलिस में अब तक दर्ज नहीं हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news