काम निपटाने के लिए रिश्वत ले रहा था पेशकार, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

    काम निपटाने के लिए रिश्वत ले रहा था पेशकार, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

    मुंगेर(MUNGER):बिहार के मुंगेर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग को बड़ी सफलता मिली है.जहां प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

    काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग

    बताया जा रहा है कि आरोपी एक कोर्ट केस में काम कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था. शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही उसे दबोच लिया.

    आयुक्त कार्यालय में हड़कंप

    इस कार्रवाई के बाद आयुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया है.आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. मुंगेर में निगरानी विभाग की यह पहली ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है.



    Related News