कैमूर में सूटकेस में मिली कटी हुई बॉडी, इलाके में मचा हड़कंप

    कैमूर में सूटकेस में मिली कटी हुई बॉडी, इलाके में मचा हड़कंप

    कैमूर (KAIMUR): कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश मिलने से सनसनी फैल गई.ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेश खोले तो उसमें कटे हुए बॉडी पार्ट्स बरामद हुए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बरामद अवशेषों में एक बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति के शव के हिस्से शामिल है.

    दो शवों के बॉडी पार्ट्स मिले है

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया. वहीं एफएसएल और डीआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किए और जांच शुरू कर दी.घटनास्थल पर पहुंचे आरजेडी नेता अजीत सिंह ने कहा कि यहां दो शवों के बॉडी पार्ट्स मिले हैं और दोनों को काटा गया है उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल भी उठाए.

    इलाके में मचा हड़कंप

    कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मोहनिया थाना और रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ग्रामीणों द्वारा नदी किनारे बॉडी पार्ट्स देखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची उन्होंने कहा कि सभी बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित तरीके से कलेक्ट कर जांच की जा रही है.एसपी ने बताया कि कैमूर जिले में अब तक इस तरह की किसी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है.शवों की पहचान के लिए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है.पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है.



    Related News