बिहार में नहरों की सफाई को बड़ी योजना की मंजूरी, विकास आयुक्त ने बैठक में ये लिया फैसला

    बिहार में नहरों की सफाई को बड़ी योजना की मंजूरी, विकास आयुक्त ने बैठक में ये लिया फैसला

    पटना(PATNA):बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि अब मनरेगा और VB-G RAM-G फंड से राज्य की नहरों और छोटी नालियों की बड़े पैमाने पर सफाई कराई जाएगी, ताकि खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सके और किसानों को सिंचाई में कोई दिक्कत न हो.विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि मनरेगा और VB-G RAM-G फंड से राज्य में नहरों और उपवितरणियों की सफाई बड़े स्तर पर कराई जाएगी.इसका उद्देश्य खेतों तक पानी आसानी से पहुंचाना और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

    राज्य में कुल 3,194 योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी

    बैठक में बताया गया कि राज्य में कुल 3,194 योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, जिन पर लगभग 219.80 करोड़ खर्च किए जाएंगे.इन योजनाओं के तहत नहरों की सफाई, गाद निकालने और जल निकासी से जुड़े काम किए जाएंगे, ताकि किसानों को समय पर पानी मिल सके.

    जिलों के अधिकारियों को ये निर्देश

    विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग और जल संसाधन विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि पानी अंतिम छोर तक पहुंच सके और किसानों को फायदा हो.उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम की नियमित समीक्षा करें और मानसून से पहले ज्यादा से ज्यादा काम शुरू कराएं.



    Related News