बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट! नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, 15 अप्रैल को नया CM?

    बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट! नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, 15 अप्रैल को नया CM?

    पटना (PATNA) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब बिहार  में नई सरकार बनाने  की प्रक्रिया तेज हो गई है. लगातार नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं के मुलाकात करने का सिलसिला शुरू है.सूत्रों के माने तो 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और 15 को बिहार के अगले सीएम के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा है.

    नीतीश कुमार के मॉडल पर ही बिहार चलेगा

    वहीं डिप्टी सीएम की बात करें तो निशांत जदयू की तरफ से बनेंगे हालांकि इस पूरे मामले को लेकर  जेडीयू और बीजेपी के नेता खुल कर नहीं बोल रहे.JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कोई भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार के मॉडल पर ही बिहार चलेगा सिर्फ नेतृत्व मिलकर तय करेगा. वही जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुलाकात करने गए हुए थे सब कुछ ठीक है लेकिन नीतीश कुमार का बंगला बदलने की बात सुनकर भावुक हो गए और बिना जवाब देते हुए आगे बढ़ गए.

    मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा

    वही मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि 13 अप्रैल को बापू सभागार में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने के लिए आया था वहीं मुख्यमंत्री चेहरे और सरकार गठन को लेकर कहा कि शीर्ष नेतृत्व मिलकर तय करेगा.हालांकि सूत्रों की माने तो 14 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और 15 को नया मुख्यमंत्री बन सकता है.



    Related News