जमशेदपुर में होली की धूम, पूर्व सीएम रघुवर दास और अधिकारियों ने जमकर खेली होली 

    जमशेदपुर में होली की धूम, पूर्व सीएम रघुवर दास और अधिकारियों ने जमकर खेली होली 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  ने होली के मौके पर अपने आवास में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ होली खेली. होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ठुमके लगाते हुए होली का जश्न मनाते हुए नजर आए. वहीं रघुवर दास ने झारखंड वासियों को होली की शुभकामनाएं दी. 

    विदेशों में भी त्योहार की धूम 

    मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी होली का तोहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है. होली में लोग अपने रंजिश को भूल कर दुश्मन को भी गले लगाते हुए एक दूसरे को होली की शुभ कामन देते है. 

    एसएसपी ने भी खूब खेली होली 

    वहीं जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार पर भी होली का रंग देखने को मिला. एसएसपी ने अपने आवास पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ होली खेली. उनके आवास पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी पहुंचे और एसएसपी के साथ होली खेल का त्योहार मनाया. जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने जमशेदपुर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही चैम्बर के लोग भी एस एस पी के आवास पहुंच कर एस एस पी को होली की बधाई दी और एस एस पी के साथ जम कर होली के गीतों पर झूमते नजर आए. सभी एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया. 

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news