✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand crime-जंगी एप उग्रवादियों के हाथ एक नया हथियार! क्रसर में आगजनी करने पहुंचे पीएलएपआई का एरिया कमांडर गिरफ्तार

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:14:05 AM

रांची(RANCHI):  राजधानी के ग्रामीण इलाकों में PLFI और TSPC उग्रवादी संगठन के उग्रवादी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए बीच-बीच में किसी ना किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. कभी किसी ट्रक को आग के हवाले किया जाता है तो कभी क्रसर में आगजनी और तोड़फोड़ कर रंगदारी की मांग की जाती है. आज भी उग्रवादियों की मंशा कुछ इसी प्रकार के आपराधिक वारदात को अंजाम देने की थी. उग्रवादियों का एक दस्ता पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरैठा में एकत्रित हुआ था. लेकिन एन  वक्त पर इसकी भनक पुलिस को लग गयी, जिसके बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, रांची के नेतृत्व में QRT को शामिल करते हुए PLFI का एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि जंगल और अंधेरा का लाभ उठा कर उग्रवादी भागने में सफल रहे.

अब जंगी App से होती है संगठन में बात

मामले की जानकारी देते  हुए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी सूरज PLFI का एरिया कमांडर है. इसका सबजोनल कृष्णा यादव है. पुलिस को कई मामलों में इसकी तलाश थी. इससे पहले भी पिपरवार थाना क्षेत्र में एक आगजनी के  मामले में वह जेल जा चुका है, जेल से निकलने के बाद एक बार फिर से संगठन  में सक्रिय होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा. एक मार्च को पिठोरीया थाना क्षेत्र में हुए क्रसर में आगजनी में भी इसकी अहम भूमिका था. कारोबार से जुड़े लोगों को धमकी देकर लेवे की मांग कर रहा था. पूछताछ के दौरान कई जानकारी PLFI उग्रवादियों के बारे में मिली है. पुलिस का दावा है कि वह जंगी App के जरिए अपने जॉनल कमांडर से बात करता था. साथ ही रंगदारी के लिए कॉल करते वक्त भी इसी मोबाईल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करता था. यह ऐसा मोबाईल एप है जिसे ट्रेस करना मुश्किल होता है. अब पुलिस इस एप की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है, पुलिस इस बात से भी परेशान है कि आखिर कैसे एक बैगर वेरीफाईड मोबाईल एप के इसका संचालन किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि इस एप को बैन करने के लिए  टेलिकॉम विभाग और  गृह विभाग को भी इसकी जानकारी दी जाएगी. जिससे इसके इस्तेमाल पर रोक लगाया जा सके.  गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, लोडेड मैगजीन 02, जिंदा कारतूस 5.56 दस पीस,मोबाईल 02,नक्सली पर्चा,बिग 01 और अन्य समान बरामद किया है.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

ढुल्लू महतो को आगे कर फंस या फंसा गई भाजपा, अगड़ी जातियों की गोलबंदी से इंडिया गठबंधन को राहत या फिर काउंटर पोलराइजेशन का खतरा

दिल्ली से कल्पना सोरेन की हुंकार! “झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं” खून और आग से लिखा है आदिवासियों का इतिहास

LS POLL 2024-धनबाद के बाद लोहरदगा में भी फंसा इंडिया गठबंधन का कांटा! चमरा लिंडा की इंट्री से एक बार फिर से कमल खिलने के आसार

LS POLL 2024 Koderma-एक तरफ “मौकापरस्ती का चेहरा” और दूसरी ओर “विचारधारा पर कुर्बानी” का इतिहास! विनोद सिंह की हुंकार “भाजपा के किले में” अब लाल झंडा का परचम

LS POLL 2024- झारखंड कांग्रेस की तीन "दुर्गा" जिनकी नाराजगी में डूब सकती है 2024 की नैया! विधान सभा चुनाव में भी भारी पड़ सकती है यह भूल

Big Breaking- कोडरमा संसदीय सीट से बागोदर विधायक विनोद सिंह होंगे महागठबंधन का चेहरा, माले ने की उम्मीदवारी की घोषणा

LS POLL 2024: सिंहभूम के जंग में भाजपा की गीता के सामने झामुमो का चेहरा कौन! दशरथ गागराई की खुलेगी किस्मत या सुखराम उरांव की लॉटरी

Tags:Jharkhand crimeJangi appzangi massagers appzangi massagers app kya haizangi messenger app pe account kaise banaizangi massagers app use in hindizangi massagers app kaise chalayecreate account in zangi messenger appappPLFI और TSPC उग्रवादी संगठनmilitants of PLFI and TSPC militant organizationsMuraitha of Pithoria police stationjharkhand crimejharkhand crime newsjharkhandjharkhand newscrime in jharkhandjharkhand policecrime patrol satarkcrime newscrime patrolbihar jharkhand newscyber crimecrime patrol dial 100jharkhand news livecyber crime in jharkhandnews18 bihar jharkhand livecrimecrime cases in indiajharkhand district administrationjharkhand latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.